मुंबई, महानगर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को पूरा करने के लिए मनपा ने जोरदार तैयारी शुरू की है। एक करोड़ वैक्सीन खरीदी के उपरांत प्रत्येक वार्ड में दो वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौजूदा समय में ६० लाख पात्र लोगों को ६० दिनों में वैक्सीन की खुराक देने की योजना मनपा ने बनाई है। यह जानकारी अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकाणी ने दी। ऐसा होने पर मुंबई का सीन बदल जाएगा, मतलब सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन रूपी कवच मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष १६ जनवरी से मुंबई में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है लेकिन वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते इस अभियान को समय-समय पर ब्रेक लग रहा है। इसलिए मनपा ने एक करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए इसी महीने १२ तारीख को ग्लोबल टेंडर जारी किया, जिसे खूब प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक ८ कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। मनपा जल्द ही एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी और मुंबई में लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
निजी अस्पतालों को भी मंजूरी
वैक्सीनेशन अभियान को तेज गति से पूरा करने के लिए १२५ निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने की अनुमति दी गई है। २२७ वार्डों में प्रत्येक वार्ड में दो सेंटर होंगे। रेलवे, एयरपोर्ट, मिलिट्री वैंâप आदि सरकारी संस्थानों में भी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


