मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान COVID-19 के कारण 34 लोगों की मौत हुई है जोकि 13 अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सबसे कम संख्या है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, बुधवार को मुंबई में कोविड-19 के 1362 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या सात लाख के आंकड़े को पार कर 7,01,266 हो गयी. इस दौरान 34 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,742 हो गयी है.
इससे पहले 13 अप्रैल को मुंबई में कोविड-19 के कारण 26 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1057 नए मामले सामने आए थे जबकि 48 मरीजों की मौत हुई थी. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पिछले 36 दिनों के दौरान कोविड-19 के करीब एक लाख नए मामले सामने आए हैं.
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,943 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1,021 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गयी है.
मुंबई में 14 अप्रैल को कोविड-19 के सर्वाधिक 11,163 नए मामले सामने आए थे जबकि एक मई को रिकार्ड 90 मरीजों की मौत हुई थी. मुंबई में अब तक 6,56,446 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं. मुंबई में कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गयी है.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


