मुंबई : मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाने वाली 04116 एलटीटीझसूबेदारगंज समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग 12 घंटे की देरी से चली। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल की रात 10:50 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन निर्धारित समय से करीब 4 घंटे देरी से, सुबह लगभग 3 बजे रवाना हुई। यात्रियों को देर रात तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्री कुशाग्र राय, जिन्होंने दो महीने पहले थर्ड एसी का टिकट विशेष किराया देकर बुक कराया था, ने बताया कि वे अपनी मां के साथ समय से स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन लगातार विलंबित होती रही। ठंडी और आरामदायक यात्रा की उम्मीद के विपरीत उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
यात्रा के दौरान भी ट्रेन को कई स्थानों पर रोका गया, जबकि अन्य नियमित ट्रेनों को प्राथमिकता दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि ट्रेन 19 अप्रैल की रात 2:45 बजे पहुंचने के बजाय दोपहर 2:45 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची।
करीब 1500 किलोमीटर की दूरी और केवल 16 स्टॉपेज होने के बावजूद इतनी लंबी देरी ने यात्रियों को निराश किया। यात्रियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेनों में अक्सर यही स्थिति रहती है, जहां विशेष किराया देने के बावजूद उन्हें समय पर सेवा नहीं मिलती। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में सुधार किया जाए और केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के बजाय उनकी समयबद्धता और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


