मीरारोड : घोडबंदर रोड स्थित पाली विलेज होटल एंड रिसॉर्ट के एक कमरे में अश्लील वीडियो शूट कर उसे ऑनलाइन पोर्न साइट पर अपलोड करने के मामले में काशिमीरा पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सतर्क नागरिक द्वारा भेजी गई लिंक के आधार पर की गई, जिसमें उक्त वीडियो की शूटिंग इसी होटल में होने की जानकारी सामने आई थी। शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर हाउस ओनर सेडयूसेस हिस टेनेंट नामक अश्लील वीडियो की लिंक प्राप्त हुई थी। वीडियो खोलने पर उसमें पाली विलेज होटल का कमरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शारीरिक संबंध बनाते नजर आ रहे थे।
यह वीडियो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर समाज में गलत संदेश फैलाया जा रहा था। शिकायत के बाद काशिगांव पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 294(2), 296(ए) तथा आईटी एक्ट की धारा 57, 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में तकनीकी सहायता के लिए साइबर विशेषज्ञ पुष्कर झांटये की मदद ली गई। तांत्रिक विश्लेषण के बाद पुलिस ने गोरेगांव पश्चिम स्थित वैभव सोसायटी से आरोपी दंपति दिपांकर पारितोष खामनवीस (43) और बारिमा उर्फ रोला खान उर्फ आलीशा खान (46) को 1 मई को गिरफ्तार किया।





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


