मुंबई: त्योहारों के दौरान बढ़ती खाद्य मिलावट की शिकायतों को रोकने के लिए महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने पहली बार पूरे साल के लिए खाद्य सुरक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत प्रमुख त्योहारों से पहले और बाद में खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी की जाएगी। अब हर त्योहार के समय अलग-अलग आदेश जारी करने के बजाय एफडीए पहले से ही जांच की रणनीति तैयार करेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य मिठाई, दूध, डेयरी उत्पाद, खाद्य तेल और अन्य संवेदनशील खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट पर रोक लगाना है।
त्योहारों के हिसाब से होगी निगरानी एफडीए के नए कैलेंडर में गणेशोत्सव, नवरात्रि, दिवाली, ईद, क्रिसमस, नव वर्ष समेत कई बड़े त्योहारों को शामिल किया गया है। इसके अलावा जन्माष्टमी, दहीहांडी, होली, रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों पर भी विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने त्योहारों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जांच की योजना बनाई है। बड़े त्योहारों के लिए पहले से जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान, नमूना जांच और टीमों की तैनाती की जाएगी।
चार चरणों में चलेगा अभियान एफडीए की नई व्यवस्था के तहत खाद्य सुरक्षा अभियान चार चरणों में चलेगा। पहले चरण में त्योहार से करीब तीन सप्ताह पहले संभावित जोखिम वाले खाद्य उत्पादों और क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। दूसरे चरण में उत्पादन केंद्रों, गोदामों, बाजारों और परिवहन व्यवस्था की जांच होगी। तीसरे चरण में त्योहार के दौरान बाजारों, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी की जाएगी। वहीं चौथे चरण में त्योहार के बाद नमूनों की रिपोर्ट और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इन खाद्य पदार्थों पर रहेगी खास नजर एफडीए ने मिलावट की आशंका वाले कई खाद्य पदार्थों को निगरानी सूची में रखा है। इनमें— दूध और डेयरी उत्पाद मिठाइयां और खोया खाद्य तेल व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ गिफ्ट पैक खाद्य सामग्री ऑनलाइन बिकने वाले खाद्य उत्पाद त्योहारों के दौरान मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रंग, चांदी का वर्क और खाद्य तेल की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले उत्पादों पर भी नजर रखी जाएगी।
मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई एफडीए का कहना है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान असुरक्षित पाए गए खाद्य पदार्थों को जब्त किया जाएगा और संबंधित कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पहले से तैयार इस कैलेंडर से जांच प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी होगी और त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


