मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण काल में तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद काम करने के लिए मुंबई पुलिस की तारीफ की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कोरोना के दौर में पुलिस काफी दबाव में काम कर रही है, इसलिए जनता से भी उन्हें सहयोग मिलना चाहिए।
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एमएस कर्णिक की पीठ ने सुनयना होली की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बातें कहीं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर विभिन्न समूहों के बीच नफरत और रंजिश बढ़ाने के आरोप में नवी मुंबई निवासी सुनयना के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हैं, जिसे रद्द करने के लिए उन्होंने याचिका दायर की है।
बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा कि महामारी के इस मुश्किल समय में पुलिस अधिकारी का काम काफी चुनौतियों भरा रहा है। मुंबई पुलिस पर पहले से भी काफी दबाव है। उन्हें 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है और फिर जुलूस, रैलियां भी निकाली जाती हैं, जिसके बंदोबस्त की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थितियों के बावजूद मुंबई पुलिस को दुनिया की बेहतरीन पुलिस में से एक माना जाता है और उसकी तुलना स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) से की जाती है।





Users Today : 9
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 116
Users Last 30 days : 614
Users This Month : 266
Users This Year : 11287
Total Users : 72494
Views Today : 10
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 751
Views This Month : 335
Views This Year : 12968
Total views : 108991
Who's Online : 0


