मुंबई : महाराष्ट्र में मिशन बिगिन अगेन की शुरुआत के तहत शुरू हुए अनलॉक की वजह से अब त्योहारों के मौसम में लोगों के खरीदारी के लिए निकलने पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। गणेशोत्सव की तरह दीवाली में भी भीड़ बढ़ने के साथ कोरोना के मामले बढ़ने की भी आशंका है। इसी बात के मद्देनजर अब बीएमसी ने अपने दवाखानों में भी कोरोना जांच की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है।
मुंबई शहर के अलग-अलग इलाकों में मुंबई महानगर पालिका के तकरीबन 175 क्लीनिक हैं। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि कुछ क्लीनिक में कोरोना के जांच मुफ्त में भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। बीएमसी के प्रत्येक विभाग के अंतर्गत तकरीबन पांच दवा खानों में यह जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
बीएमसी के इस कदम से मुंबई के नागरिकों को काफी फायदा पहुंचेगा। अब तक उन्हें कोरोना की जांच के लिए किसी लैब या फिर अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब यह जांच उन्हें उनके घर के करीब में ही मौजूद बीएमसी के दवाखाना में उपलब्ध होगी। मुंबई में अभी भी खासी तादात में है। हालांकि प्रशासन ने यह दावा किया है कि मुंबई में कोरोना का रिकवरी रेट काफी तेजी से बढ़ रहा है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


