मुंबई, उद्धवठाकरे सरकार ने मुंबईकरों को नए साल की बड़ी सौगात दी है। मुंबई में 500 वर्ग फुट के घरों में रहने वालों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के इस निर्णय के पीछे आगामी मुंबई महानगरपालिका के चुनाव को देखा जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से बीएमसी की तिजोरी पर 340 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 28 लाख घरों में से करीब 16 लाख घर 500 वर्ग फुट या उससे कम क्षेत्रफल के हैं। इन सभी को प्रॉपर्टी टैक्स माफी का फायदा होगा।
शनिवार को नगर विकास विभाग की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साल 2017 के बीएमसी चुनाव में हमने 500 वर्ग फुट तक प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने का आश्वासन दिया था। उस वादे को पूरा करने के लिए हम वचनबद्ध हैं।
नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसका लाभ 16 लाख परिवारों को होगा। इस तरह का फैसला देश की किसी भी महानगरपालिका ने नहीं लिया है। यह मुंबईकरों के लिए नए साल का बड़ा उपहार है।
कोरोना संकट के बावजूद बीएमसी की तिजोरी भर रही है। बीएमसी ने दिसंबर, 2021 तक मुंबईकरों से प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 3400 करोड़ रुपये वसूले हैं, जो उसके टार्गेट के चार गुना से भी अधिक है। क्योंकि, इस दौरान बीएमसी का टार्गेट 810 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का था। यह जानकारी बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने दी। चहल ने कहा कि मुंबई में चार लाख अधिक घरों से 5135 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में वसूलने की योजना है। वर्ष 2020-21 के वित्तीय वर्ष में 5500 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में वसूलने का लक्ष्य था, लेकिन कोरोना संकट के कारण उसे घटा कर 4500 करोड़ कर दिया गया था।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


