मुंबई : सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर महाराष्ट्र के मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के लिए हाई अलर्ट घोषित किया है। ऐसी सूचना है कि 26 दिसंबर को आतंकवादी संगठन एयरपोर्ट को निशाना बनाने की योजना बना सकते हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने अलर्ट जारी किया। साथ ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
सीआईएसएफ ने मुंबई पुलिस और विमानन अधिकारियों को भेजे गए अलर्ट को कहा है कि 26 दिसंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर कुछ आतंकवादी संगठनों की ओर से हमले के संबंध में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिले हैं। इसके मद्देनजर मुंबई हवाई अड्डे पर मौजूदा सुरक्षा उपायों को बढ़ाना आवश्यक है। पता चला कि उन्होंने (आतंकी संगठनों) ने 22 लोगों को इसके लिए चुना है। आतंकवादी संगठन की ओर से हमले के लिए प्रत्येक को 20 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है।
खुफिया अलर्ट के बाद बीसीएएस ने बिल्डिंग, एयरसाइड, सभी ऑपरेटिंग जोन और अन्य विमानन सुविधाओं में प्रवेश के नियम को और सख्त किया है। ड्रोन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पार्सल आदि की बारीकी से निगरानी करने के लिए कहा गया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


