ठाणे : चाइल्ड पोर्नोग्राफी आप देखते हो सावधान हो जाइए, क्योंकि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कोई भी वीडियो बनाना और देखना कानूनी तौर पर अपराध है। ऐसे यदि इस कानून को आप तोड़ते है तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। साथ ही कानून में इसके लिए सात साल तक की कैद और एक लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में ठाणे पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से बचने और ऐसे वीडियो साझा न करने की चेतावनी दी हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि पिछले 6 महीनों में कुल 18 मामले ठाणे पुलिस ने दर्ज किए हैं।
कुछ वर्ष पहले सरकार ने कई पॉर्न वेबसाइटों पर बैन लगा दिया था। इन वेबसाइटों में ही कई ऐसी वेबसाइटें ऐसी है जिनमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी का भी समावेश था। पुलिस निरंतर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े अपराधों पर नजर रखती है। ठाणे पुलिस ने भी इसीके तहत पिछले 6 महीने में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 18 मामले दर्ज किए हैं और अपराधियों पर कार्रवाई की है। ठाणे पुलिस के अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि आम तौर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की सभी वेबसाइटें बैन है। इसके बावजूद कई लोग अलग अलग हथकंडे अपना कर इन वेबसाइटों का इस्तेमाल करते है। वहीं अपने मित्रों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो साझा करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


