भिवंडी : भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र स्थित पडघा देवरुंग पाड़ा में ससुर द्वारा 6 माह पूर्व हुई शादी के उपरांत बहू की पिटाई कर मायके वापस भेजने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ससुर की पिटाई से घायल बहू उल्हासनगर स्थित अस्पताल में भर्ती है. गौरतलब हो कि टिटवाला निवासी मिताली पाटिल का विवाह 15 जून 2020 को पडघा स्थित देवरुंग पाडा गांव निवासी देवेश पाटिल के साथ हुआ था.
शादी के 15 दिन बाद से देवेश पाटिल के परिजन व रिश्तेदार मिताली को अलग-अलग कारणों से मानसिक व शरीरिक यातना देना शुरू कर दिए. सूत्रों की मानें तो मिताली के ससुर के एक मित्र ने कहा कि आपकी बहु मिताली आपके बच्चे के लिए सही नहीं है. 24 नवंबर को रात्रि मिताली को मारपीट कर जबरन कार में बैठाकर उसे मायके आपटी गांव में लाकर छोड़ दिया गया. घायल अवस्था में मिताली ने टिटवाला पुलिस स्टेशन में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. टिटवाला पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ भादंवि के कलम 498(अ), मारपीट व धमकी देने का गुनाह दर्ज कर पडघा पुलिस स्टेशन को जांच के लिए भेज दिया है.
पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जिस तरह मिताली ने बयान दिया था, उसके अनुसार पुलिस द्वारा गुनाह नहीं दाखिल किया गया. पीड़िता के भाई ने कहा कि पुलिस ससुराल पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है. मिताली के ससुराल पक्ष ने मुझे भी जान से मार देने की धमकी दी है. पडघा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश कटके ने कहा कि पीड़ित महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जल्द ही उनका पुनः बयान लेकर घटना की जांच की जायेगी.





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


