मुंबई : कोरोना को मात दे चुके पुलिसकर्मियों से मुंबई के डॉक्टरों ने प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है। असोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट (एएमसी) ने मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (क्राइम ऐंड लॉ) विश्वास नाग्रे पाटील को पत्र लिखकर कोरोना से ठीक हो चुके पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने की अपील की है। बता दें कि मुंबई पुलिस के सैकड़ों जवान और अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उपचार के बाद बहुत से कर्मचारी दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं।
एएमसी के अध्यक्ष डॉ. दीपक बैद के अनुसार, प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सकती है। कोरोना से ठीक हुए लोगों में वायरस से लड़ने के लिए ऐंटि बॉडी विकसित हो जाती है। ऐसे में ठीक हुए व्यक्ति का प्लाज्मा दूसरे मरीज को दिया जाता है। मुंबई के कई पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। कई प्लाज्मा देने को भी तैयार हैं, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह प्लाज्मा डोनेट नहीं कर पा रहे हैं। प्लाज्मा डोनेट की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए करीब आधा दिन का समय लग जाता है। ऐसे में छुट्टी नहीं मिलने के कारण चाहकर के भी कई कर्मचारी डोनेट नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण पत्र के माध्यम से एएमसी ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले कर्मियों को छुट्टी देने की अपील की है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


