Home Crime पवई के होटल ग्रीनवुड और होटल टूरिस्ट में अवैध कारोबार, मनपा ने...

पवई के होटल ग्रीनवुड और होटल टूरिस्ट में अवैध कारोबार, मनपा ने की कार्रवाई!

499
0

मुंबई, मुंबई के प्रसिद्ध पवई लेक साकी विहार रोड पर स्थित होटल ग्रीनवुड और होटल ग्रीनवुड इन दिनों सुर्खियों में है, लॉकडाउन के दौरान भी यह होटल बे कायदे तौर पर चलाए जा रहे थे जिसका संज्ञान लेते हुए मनपा के अधिकारियों ने इन दोनों होटलों पर मनपा के विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस देकर कार्रवाई की बावजूद इसके यह होटल धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं मनपा द्वारा की गई कार्रवाई में बताया गया कि इन होटलों के पास हेल्थ डिपार्टमेंट का कोई लाइसेंस नहीं था जिसके तहत इन होटलों पर कार्रवाई की गई और लॉकडाउन के नियमो का भी इन होटलों ने उल्लंघन किया।
आपको बता दें कि पवई लेक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर टूरिस्ट आते हैं, इसके अलावा स्थानीय कपल्स यहां पर अक्सर देखे जाते हैं, इसी के मद्देनजर यह होटल लॉजिंग एंड बोर्डिंग के नाम पर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि यहां पर मनपा और सरकारी नियमों का उल्लंघन सरेआम किया जाता है, जिस पर समय रहते कार्रवाई कर बंद कर आना चाहिए। अन्यथा देश के भविष्य को इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।