मुंबई : शनिवार सुबह मुलुंड में एक चौंकानेवाली घटना घटी। यहां रहनेवाले २० वर्षीय एक युवक ने अपने पिता और दादा की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद इमारत के छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मुलुंड पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मिलिंद मांगले (पिता), सुरेश मांगले (दादा) और शार्दुल मांगले (युवक) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शार्दुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसी वजह से उसने दोनों की हत्या कर खुद खुदकुशी कर ली लेकिन इसके पीछे की असल वजह क्या है, यह जांच का विषय है।
मिली जानकारी के मुताबिक मांगले का परिवार मुलुंड-पश्चिम के वसंत ऑस्कर नामक सोसायटी में एक फ्लैट मैं रहता था। आठ साल पहले अपने माता-पिता के अलग होने के बाद शार्दुल अपने पिता मिलिंद और दादा सुरेश के साथ फ्लैट में रह रहा था। आनंद कांबले एक केयरटेकर के रूप में परिवार के साथ रहता था।
शनिवार सुबह करीब ७.३० बजे इमारत में रहनेवाले कुछ लोग बाहर आए क्योंकि बिल्डिंग से कुछ गिरने की आवाज आई। शार्दुल को खून से लथपथ देखकर लोग छठी मंजिल के उसके फ्लैट में गए। फ्लैट में जाने के बाद वहां देखा गया कि युवक के पिता व दादा की गला चीरकर हत्या की गई थी। निवासियों द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने के बाद मुलुंड पुलिस मौके पर पहुंची। मिलिंद, सुरेश और शार्दुल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई में कानून-व्यवस्था के प्रभारी संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने कहा कि हत्या और आत्महत्या के पीछे का वे कोई कारण नहीं बता सकते, क्योंकि कोई भी नोट मौके पर नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक शार्दुल के पड़ोसियों और दोस्तों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि शार्दुल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। मिलिंद खुद एक मोटिवेशनल स्पीकर थे। फिर भी, उनके बेटे के मानसिक तनाव का कारण क्या था? यह तनाव है या कुछ और है, इस बारे में मुलुंड पुलिस ने कहा कि इसकी जांच चल रही है।
घटना के समय केयरटेकर आनंद कांबले फ्लैट में मौजूद था। उसने हमेशा की तरह मिलिंद को कॉफी दी और रसोई में काम कर रहा था। अचानक, उसने मिलिंद को चिल्लाते हुए सुना और जब वह बाहर आया तो शार्दुल गुस्से में उन पर चाकुओं से वार कर रहा था। यह देख मिलिंद ने डर के मारे खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


