कल्याण : मुंबई से सटे कल्याण में पुलिस ने चोरी हुए और खोए हुए तकरीबन 27 मोबाइल जनता को वापस किए हैं। दिवाली के पर्व पर जनता मोबाइल को मोबाइल फोन से लौटा कर पुलिस ने एक तरह से उन्हें दीवाली गिफ्ट दिया है। खास तौर पर साल 2019 में आई बाढ़ में भी कुछ मोबाइल हो गए थे। उन मोबाइल फोन को भी पुलिस ने ढूंढकर नागरिकों को दिया है। नागरिकों ने भी पुलिस का खुले दिल से आभार व्यक्त किया है।
कल्याण डोंबिवली इलाके में कुछ दिनों से चैन स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। कल्याण के एडिशनल कमिश्नर दत्तात्रेय कराले और पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जो ऐसे मामलों की जांच पड़ताल कर रही थी। इस टीम ने कई चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए सामान को भी जप्त किया है।
कल्याण शहर की खड़कपाड़ा पुलिस चोरी किए हुए मोबाइल मामलों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को 27 महंगे मोबाइल फ़ोन का पता लगाने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आज जनता को यह मोबाइल पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे की मौजूदगी में वापस किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल कर्नाटक राज्य से भी बरामद किया है।
पुलिस ने केडीएमसी इलाके में साल 2019 के दौरान आई भयंकर बाढ़ में भी गुम हुए एक मोबाइल को तलाशा है। यह बाढ़ कल्याण के फुले नगर इलाके में आई थी। उस समय एक युवक का महंगा मोबाइल बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भी मोबाइल फोन और चोरी की हुए सामान समय-समय पर नागरिकों को लौटाए जाएंगे। फिलहाल दिवाली के पर्व पर जितने मोबाइल पुलिस ने जप्त करने में सफलता हासिल की थी। उन्हें नागरिकों के हवाले किया गया है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


