Home Crime सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर सुसाइड मामले की जांच बंद हो...

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर सुसाइड मामले की जांच बंद हो सकती है

125
0

मुंबई : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान की आत्महत्या की जांच का मामला अब बंद हो सकता है। मुंबई की मालवणी पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को दिशा के साथ बलात्कार या फिर उसकी हत्या से संबंधित कोई साक्षी नहीं मिले हैं। इस वजह से यह जांच बंद किए जा सकती है।
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से कुछ दिन पहले पहले ही दिशा सालियान ने मालवणी में इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू थीं। इसके अलावा सुशांत और दिशा सालियान की आत्महत्या के बीच में कोई संबंध है? इस बात की भी छानबीन की जा रही थी। साथ ही पुलिस दिशा के साथ हुए कथित बलात्कार की भी जांच कर रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिशा सालियान मामले में चल रही जांच को जल्द ही बंद किया जा सकता है। मालवणी पुलिस ने इस मामले में अब तक की जो जांच रिपोर्ट बनाई है। उसे स्थानीय एसीपी को सौंपा जाएगा। इस रिपोर्ट में दिशा सालियान के साथ किसी भी प्रकार का बलात्कार नहीं हुआ है और उसकी हत्या के कोई भी सुबूत नहीं मिले हैं, इस बात का जिक्र है।