मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ सिद्दीकी की खबरों को लाखों YouTubers ने देखा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि YouTube पर सुशांत की मौत के बाद की खबर से इसने 6.5 लाख रुपए कमाए थे।
इससे पहले मुंबई साइबर पुलिस ने दिल्ली के वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था। आनंद पर राजपूत की मौत से संबंधित फेक वीडियो पोस्ट करने और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को अपशब्द कहने का आरोप है। आनंद को भी इन वीडियो से हजारों सब्सक्राइबर मिले। सिद्दीकी के पास सुशांत की मौत से पहले दो लाख सब्सक्राइबर थे, जो अब बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं।
सुशांत की मौत को बनाया पैसा कमाने का मौका
मुंबई पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया, ‘अभिनेता की मौत को पैसे कमाने के एक अवसर के रूप में इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि लोग इससे जुड़ी खबरें जानने के लिए बेताब थे। एक बार जब मीडिया ने अलग-अलग एंगल से रिपोर्ट करना शुरू कर दिया, तो YouTubers ने भी मौका देखकर फेक न्यूज पोस्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुंबई पुलिस की इमेज खराब की और लॉकडाउन के दौरान खूब पैसा कमाया।’
अक्षय कुमार ने भी ठोका 500 करोड़ के मानहानि का दावा
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। उसने अपने एक वीडियो में आरोप लगाया था कि अभिनेता ने कनाडा में रिया चक्रवर्ती को छिपा कर रखा है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


