मुंबई: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार से घबराई महाराष्ट्र सरकार ने सख्ती करते हुए सोमवार को नया ऐलान किया है. जिसके बाद फ्लाइट से जरिए दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोआ से मुंबई आने वाले सभी यात्रियों को पहले आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट कराना होगा. और रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही उसे अपने साथ लेकर मुंबई के लिए सफर करना होगा.
आदेश के अनुसार, फ्लाइट बोर्डिंग से 72 घंटे पहले का रिपोर्ट ही मान्य होगा. ऐसे में अगर किसी के पास पहले से रिपोर्ट नहीं है तो उन्हें लैब में जाकर अपने खर्च पर कोरोना टेस्टिंग करवानी होगी. टेस्टिंग में कोरोना नेगेटिव आने पर ही उन्हें सफर करने की अनुमति मिलेगी. इस दौरान टेस्टिंग में अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उनका इलाज किया जाएगा.
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को महाराष्ट्र सरकार ने छूट देते हुए 96 घंटे पहले किए गए आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट को मान्य करने के आदेश दिए हैं. अगर आपकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव है तो आप रिर्पोट दिखाकर आसानी से मुंबई में एंट्री कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर तापमान की जांच भी की जाएगी.
इतना ही नहीं, सड़क के रास्ते महाराष्ट्र में दाखिल होने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को बॉर्डर पर रोककर रेंडम चेकिंग करते हुए उनके शारीरिक तापमान की जांच की जाएगी. महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, कोरोना को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए ये कदम काफी कारगर साबित होंगे. और जल्द ही कोरोना के पॉजिटिव मामलों में कमी आएगी.





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


