Home Maharashtra बीते 6 दिनों में कोरोना के मामलों में दिखी रफ्तार

बीते 6 दिनों में कोरोना के मामलों में दिखी रफ्तार

60
0

मुंबई: बीते 6 दिनों में कोरोना के मामलों में मुंबई-महाराष्ट्र में रफ़्तार दिख रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने चेताया है की अगली लहर सुनामी जैसी हो सकती है. दिल्ली-NCR,राजस्थान, गुजरात, गोवा से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी हुई हैं. वहीं फिर से लॉकडाउन पर भी विचार चल रहा है. बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था,‘’सुनामी जैसी हो सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर”कोविड सुनामी की चेतावनी के साथ ही महाराष्ट्र में हवा,रेल और रोड से सफ़र करके आने वाले यात्रियों के लिए नए नियमों का ऐलान हुआ है.
इन नियमों के मुताबिक दिल्ली NCR, राजस्थान, गुजरात, गोवा से फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को RT-PCR नेगेटिव की रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा. इसके अलावा फ्लाइट बोर्डिंग से 72 घंटे पहले की रिपोर्ट ही लाई जा सकती है. दिल्ली NCR,गोवा, गुजरात और राजस्थान से रेलवे से आने वाले यात्रियों को 96 घंटे पहले की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगा. वहीं, दूसरे राज्य के बॉर्डर से रोड के ज़रिए आने वाले लोगों के तापमान की जांच की जाएगी.