मुंबई- महाराष्ट्र में एमवीए के सहयोगी शरद पवार अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली शनिवार (30 मार्च) को जारी कर सकते हैं. एनसीपी शरद चंद्र पवार के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल शनिवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे. महाविकास अघाड़ी में शरद गुट को 10 सीटें मिलने की संभावना है.
एबीपी न्यूज़ सूत्रों के मुताबिक़, बारामती से सुप्रिया सुले, शिरूर से अमोल कोल्हे, नगर से नीलेश लंके, डिंडोरी से भास्कर भागरे और भिवंडी से बाल्या मामा उर्फ सुरेश म्हात्रे संभावित उम्मीदवार हैं. लोकसभा की माढ़ा सीट, बीड, रावेर, सतारा, वर्धा में लोकसभा उम्मीदवारों का फैसला होना बाकी है. इस बात की पूरी संभावना है कि वर्धा लोकसभा प्रत्याशी को लेकर शनिवार को फैसला हो जायेगा.
बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं. इस सीट को महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है. दरअसल, इस सीट पर ननद वर्सेज भाभी की लड़ाई देखने को मिल सकती है. एनडीए में शामिल अजित पवार इस सीट से अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं. उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे. वहीं बीते दिनों सुनेत्रा पवार का चुनावी पोस्टर भी सामने आया था.
शरद पवार इस बार उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. वहीं कुछ सीटों पर कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है. शरद पवार ने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की तरफ से उम्मीदवारों के ऐलान पर नाराजगी भी जताई थी.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ की पांच सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और इन पांच सीट के लिए 183 उम्मीदवारों ने कुल 229 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो गई. पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्तम का फैसला होगा उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (दोनों बीजेपी) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर शामिल हैं.





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


