चंद्रपुर. मार्च के अंतिम सप्ताह गुरुवार को ही चंद्रपुर जिले का तापमान 41.2 डिसे तक पहुंच गया है। इस वजह से शहर की सड़कें सूनसान हो गई। आगामी 48 घंटे में जिले का तापमान बढ़ने और येलो अलर्ट की चेतावनी प्रादेशिक मौसम विभाग ने दी है। वर्तमान समय को देखते हुए मई महीने में सूर्य का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। इसलिए जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल ने नागरिकों से उष्माघात से बचाव की अपील की है। ग्रीष्मकाल के दिनों में कभी कभी चंद्रपुर का तापमान देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सर्वाधिक दर्ज होता है। आज जिले समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिसे के पार ही रहा है। तेज धूप की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा जारी की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। जिले की 15 तहसील के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए एक मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, वरोरा, मूल, चिमूर और राजुरा में उपजिला अस्पताल, 9 ग्रामीण अस्पताल और 58 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। साथ ही किसी मरीज को आवश्यकता पड़ने पर रेफरल गाइड लाइन दी गई है, सभी प्रकार की दवा, ट्रांसपोर्टिंग के लिए 102, अथवा 108 क्रमांक पर फोन कर तत्काल सेवा प्राप्त की जा सकती है। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में चंद्रपुर जिले का तापमान 2 से 3 डिसे तक बढ़ सकता है जिससे मार्च में ही जिले का तापमान 45 डिसे पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 29 और 30 मार्च को येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। दो दिन में जिले के एक दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है। इसलिए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। गुरुवार को विदर्भ के जिलों का तापमान इस प्रकार रहा है चंद्रपुर 41.2 डिसे, अकोला 42.6, अमरावती 41.6, बुलढाना 40.6, ब्रह्मपुरी 41, गड़चिरोली 38.6, गोंदिया 39.9, नागपुर 40.2, वर्धा 41.5 और यवतमाल का तापमान 41.5 डिसे दर्ज किया है।





Users Today : 30
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 416
Users Last 30 days : 893
Users This Month : 377
Users This Year : 9327
Total Users : 70534
Views Today : 37
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 1162
Views This Month : 521
Views This Year : 10558
Total views : 106581
Who's Online : 2


