मुंबई, महानगर शहर में खुले में कचरा का डब्बा होने से आqwwqqqqqqस-पास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। इससे बहुत सी सोसायटियां परेशान रहती हैं लेकिन अब मनपा अपनी महायोजना के तहत हाईप्रोफ़ाइल इलाकों में लोगों को कचरे के दुर्गंध से मुक्ति दिलाने के लिए भूमिगत कचरा पेटी को बढ़ावा देगी। कुलाबा-कफ परेड इलाके में मनपा ने अपने पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब नई तीन भूमिगत कचरा पेटी की योजना पर काम शुरू किया है। इसके लिए मनपा लगभग ४५ लाख रुपए खर्च करेगी। प्रत्येक भूमिगत कचरा पेटी २,२०० लीटर क्षमता की बनेगी।
मनपा अधिकारियों के अनुqसार यह भूमिगत कचरा पेटियां कुलाबा के मच्छीमार और शास्त्री नगर के आस-पास बनाई जाएंगी। इसके लिए लोकल वॉर्ड से जानकारी संकलित करने का निर्देश दिया गया है। ए वॉर्ड में कुलाबा और कफ परेड क्षेत्र में ४४.४८ लाख रुपए की लागत से २,२०० लीटर की क्षमता वाली तीन भूमिगत कचरे की पेटी बनाई जाएगी। हमने पहले इस क्षेत्र में दो भूमिगत कचरा पेटियां में बनाई हैं। वह पायलट प्रोजेक्ट था। उसकी सफलता को देखते हुए अब तीन और भूमिगत कचरा पेटियों को बनाने पर जोर दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण मुंबई के कुलाबा कॉजवे के पास अफगान चर्च में एक और दूसरी भूमिगत कचरा पेटी शहीद भगत सिंह रोड पर ओल्ड कस्टम्स हाउस बिल्डिंग के पास है। २०१८ में हमने पहली बार दक्षिण मुंबई के ए वॉर्ड में भूमिगत पेटी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। कचरे की बदबू को मात देने के लिए भूमिगत पेटी का विचार प्रस्तावित किया गया था।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


