Home Maharashtra पुणे : अभी नहीं खुलेंगे पुणे के स्कूल, 3 जनवरी तक रहेंगे...

पुणे : अभी नहीं खुलेंगे पुणे के स्कूल, 3 जनवरी तक रहेंगे बंद, Covid-19 के तहत फैसला

80
0

पुणे : Covid-19 संक्रमण के मामलों को नियंत्रण में आते देखकर देश में कई राज्य सरकारें स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही हैं। महाराष्ट्र के पुणे में सभी स्कूल 3 जनवरी तक बंद रहेंगे। पुणे शहर नगर निगम ने अपने दायरे में आने वाले स्कूलों के खुलने को टाल दिया है। वहीं उत्तराखंड में कॉलेज 15 दिसंबर से फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार कैबिनेट की तरफ से उच्च शिक्षा संस्थानों को ऑफलाइन क्लास शुरू करने को लेकर मिले निर्देश के बाद पढ़ाई शुरू होगी। हालांकि स्टूडेंट्स को पैरंट्स की तरफ से परिशन लेटर के साथ ही RT-PCR टेस्ट भी कराना होगा।
महाराष्‍ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा, उत्‍तराखंड, बिहार जैसे राज्‍यों में स्‍कूल या तो खुल चुके हैं या इस महीने खुलने जा रहे हैं। स्‍थानीय स्‍तर पर उन शहरों में जहां पर कोविड का प्रकोप उतना नहीं है, स्‍कूल खुल रहे हैं। पटना, कोलकाता समेत देश के कई शहरों में फिलहाल ऐसी ही व्‍यवस्‍था है। शिक्षाविदों और पेरेंट्स की तरफ से भी अब स्‍कूल खोलने का दबाव बन रहा है।