मुंबई : मलाड पूर्व गांधीनगर सार्वजनिक शिव शंकर हनुमान मंदिर के ग्राउंड में रात 11:00 से 3:00 से 4:00 तक शिवम सिंह गैंग के राहुल, सत्यम सिंह सहित कई गुंडे खुलेआम दारू, गांजा, चापर, तलवार निकाल कर धमाल मचाते हैं। अगर किसी ने विरोध किया तो मारामारी से बाज नहीं आते हैं। 24 मार्च 2024 को इसी गैग के लोगों ने होली दहन के पहले रात 10:00 बजे गटर का गंदा पानी फुगा में भरकर फुग्गा और मुर्गी का अंडा आने-जाने वाले मां-बहन बेटियों के अलावा लोगों के घरों में मारा तो जिसका विरोध पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने किया और पुलिस कंट्रोल को फोन करके शिकायत की जब पुलिस आई तो गुंडे भाग गए। उसके बाद पुलिस के जाने के बाद पुन: होली के दहन के समय फुगा मारना शुरू किया जब लोगों ने कहा कि रात 11:00 बजे है। फुगा मत मरो मगर शिवम और राहुल, सत्यम ने कहा मैं मारूंगा जिसको जो करना हो कर लो, इस पर विवाद बढ़ गया मारपीट की नौबत आ गई मगर किसी तरह लोगों के बीच बचाव में मामला शांत हुआ अन्यथा खून खराबा हो सकता था।
गौरतलब है कि शिवम सिंह और राहुल और सत्यम सिंह ने मिलकर रात लगभग 3:30 बजे वरिष्ठ पत्रकार दीनानाथ तिवारी की गाड़ी क्रमांक MH47Ap 59 62 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी पत्रकार दीनानाथ तिवारी का बेटा लवकुश तिवारी ने भागते हुए शिवम सिंह को देखा और चिल्लाते हुए कहा हमारी गाड़ी में शिवम आग लगाकर भाग रहा है उसे पकड़ो पकड़ो लोगों ने आवाज सुनकर बाहर जब तक आए तब तलक शिवम भाग चुका था और गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने पुलिस कंट्रोल को शिकायत की. घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर पुलिस उप निरीक्षक मिलिंद चौहान ने पंचनामा करके एफआईआर दर्ज किया फरारआरोपी को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों और पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, जॉन 12 के डीसीपी और एसीपी सहित कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मांग किया है कि समय रहते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवम सिंह व उसके गैग को तड़ीपार करें जिससे पूरे कुरार में जो इनके गुंडागर्दी से लोगों की नींद हराम हो गई है वे नींद भर के सो सके और लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर बना रहे अन्यथा अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण होंगे। स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि शिवम सिंह सत्यम सिंह को पूरे परिवार का समर्थन मिलने की वजह से वह गैग चल रहा है। खुले आम परिवार के लोग पुलिस थाने के अंदर पुलिस आॅफिसर के सामने कहा अभी गाड़ी मेरा भाई जलाया है। जामीन होने के बाद दीनानाथ तिवारी परिवार के साथ घर को भी फुकवा दूंगी। पुलिस थाने के अंदर में गाली देते हुए इस तरह की धमकी दी जा रही थी पुलिस विभाग मुक दर्शक बनके केवल देख रहा था और सुन रहा था सोचिए कि इन गुडेऔर उनके परिवार की गुंडागर्दी पुलिस थाने में इतनी ज्यादा है, तो एरिया में इन गुंडो की गुंडागर्दी किस तरह से आतंक मचा के रखा है। अगर जल्द आग ना बुझी होती, तो लगभग ढाई सौ गाड़ीयां और झोपड़े जलकर खाक हो जाते।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


