जरूरत या लालच, प्राय: लोग इन्हीं दो वजहों से अपराधी बनते हैं। हालांकि, लालच और जरूरत में बहुत बड़ा फर्क होता है। लोगों की जरूरतों की तुलना में लालच असीमित होता है। लोगों को जितना मिलता है, लालच उतना ही बढ़ता जाता है और परिणाम स्वरूप लोग अपराध के दलदल में धंसते चले जाते हैं। कई बार तो अपनों को भी नहीं बख्शते हैं। यूपी पुलिस के एक दहेज लोभी सिपाही के कुकर्म का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। स्मार्टफोन और इंटरनेट के युग में उक्त सिपाही की बीवी सेक्सटॉर्शन का शिकार बन गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसे शिकार बनानेवाला कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पति (सिपाही) ही निकला। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी उक्त घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब नौ माह पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी, जो कि यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात है। युवती का कहना है कि शादी में करीब २७ लाख रुपए खर्च किए गए थे और ऑल्टो कार दी थी। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। विवाहिता का आरोप है कि उसके सिपाही पति ने पत्नी के साथ अतरंग पलों की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बना ली थी। बाद में उन तस्वीरों और वीडियोज को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे (पत्नी को) ब्लैकमेल करने लगा। वह दहेज में १० लाख रुपए और ब्रेजा कार की मांग कर रहा था। मायकेवालों के लिए सिपाही पति की मांग पूरी करना संभव नहीं था। अर्थात वैवाहिक रिश्ता खतरे में है, यह तय मानकर सिपाही की पत्नी ने महिला थाने में पति, देवर और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सरकारों द्वारा बनाए गए सख्त कानूनों और सजा के प्रावधान के बाद भी दहेज के लिए बहुओं को प्रताड़ित करके मारने या मजबूर करने के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सटे पालघर जिले से सामने आया है। जिले के नालासोपारा इलाके में रहनेवाली एक २४ वर्षीया नवविवाहिता ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि ससुरालीजन इसे खुदकुशी साबित करने के प्रयास में लगे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिस हथेली में लोगों का भविष्य (नसीब) लिखा होता है, उसी हथेली पर उक्त बेबस बेटी ने अपनी ददर्नाक मौत का कारण लिख रखा था। हथेली पर लिखे सुसाइड नोट पर उसने लिखा था कि मैं ससुरालवालों के सताने व जलालत की वजह से खुदकुशी कर रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, सास, ससुर व ननद होंगे। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी साल २०२२ में की थी। शादी में उनसे जितना हो सका, उतना दहेज दिया। इसके बावजूद लड़की के ससुरालवाले दहेज को लेकर उसे हमेशा तंग किया करते थे। इसी के चलते उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


