मुंबई : सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के एक न्यायाधीश के मुंबई स्थित आवास से 4.82 लाख रुपये मूल्य का सामान चुराने के आरोप में दो घरेलू सहायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यायाधीश की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह चोरी भूलाभाई देसाई रोड स्थित बेल्वेडियर अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके फ्लैट में इस साल 21 फरवरी से छह अक्टूबर के बीच हुई। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता और उनके पति जब शहर से बाहर थे तब बिहार के रहने वाले आरोपियों ने 35 ग्राम सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इस दौरान दोनों फ्लैट के ‘सर्वेंट रूम’ (घरेलू सहायकों के लिए बने कमरे) में रहते थे।
शिकायकर्ता ने गामदेवी पुलिस को बताया कि उनमें से एक ने शिकायतकर्ता को बताए बिना अगस्त में नौकरी छोड़ दी थी और दूसरे ने भी उसके तुरंत बाद काम करना बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


