मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि पार्टी महा विकास अघाड़ी के दूसरे सहयोगियों के साथ अंतिम दौर की चर्चा के बाद 26 मार्च को महाराष्ट्र के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी मंगलवार को लगभग 15-16 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करेगी. पिछले सप्ताह कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. उसके बाद यह एमवीए की दूसरी सूची होगी.
शिवसेना यूबीटी सूत्रों ने बताया कि मुंबई की 6 लोकसभा सीट में से 4 पर शिवसेना, जबकि 2 सीट पर कांग्रेस लड़ेगी. मुंबई और आस-पास की लोकसभा सीटों में से एक भी सीट एनसीपी के खाते में नहीं जाएगी. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र की 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
वहीं शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अनौपचारिक रूप से कुछ सीटों के लिए अपने संभावित उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद सहयोगी दल नाराज हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि जब सीट बंटवारे की बातचीत चल ही रही है तो घोषणा करने की जरूरत क्या थी. एमवीए के साथ संबंध तोड़ने के वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के कदम का जिक्र करते हुए, संजय राउत ने कहा कि विपक्ष ने प्रकाश अंबेडकर को चार सीटों की पेशकश की थी, लेकिन वो नहीं माने. 15 मार्च को, एसएस (यूबीटी) ने चार सीटों की पेशकश की थी, जिसे अंबेडकर ने अस्वीकार कर दिया था.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


