मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के व्यापारी प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने यह कार्रवाई राउत से जुड़ी एक फर्म की ओर से एक प्लॉट के फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) की बिक्री में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की है। महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना के सांसद संजय राउत के करीबी बताए जा रहे प्रवीण राउत को बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था।
ईडी ने कहा कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत को पुनर्विकास परियोजना के नाम पर 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने राउत को आठ दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। यह फर्म एचडीआईएस से संबंधत है। ईडी ने कहा कि राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में 4300 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एचडीआईएल ईडी समेत कुछ अन्य एजेंसियों की जांच के घेरे में है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवीण राउत की गिरफ्तारी एजेंसी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ के बाद हुई। मंगलवार को ईडी ने महाराष्ट्र में राउत से संबंधित कुछ परिसरों पर छापेमारी भी की थी।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


