Home Maharashtra लॉकडाउन जैसे सख्त प्रतिबंधों को लागू कराने में, स्टीकर कलर को लेकर...

लॉकडाउन जैसे सख्त प्रतिबंधों को लागू कराने में, स्टीकर कलर को लेकर लोगों में भारी कंफ्यूजन

48
0

मुंबई : लॉकडाउन जैसे सख्त प्रतिबंधों को लागू कराने में जुटी मुंबई पुलिस एक और समस्या से जूझ रही है. मुंबई में तमाम ऐसे लोग हैं जिन्हें इस कड़े यात्रा प्रतिबंधों के दौरान घर से बाहर जाना हैं लेकिन वे इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्हें बाहर जाने के लिए अपने वाहन पर किस कलर के स्टीकर का प्रयोग करना चाहिए.
दरअसल, मुंबई पुलिस के एक ट्वीट हैंडल ऐसे हजारों सवाल पड़े हुए हैं. कुछ लोग मेडिकल इमर्जेंसी में बाहर जाना चाहते हैं तो कुछ कोरोना की वैक्सीन लगाने. कुछ लोग जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं तो कुछ लोग ऐसी फैक्टियों में काम करते हैं जो आवश्यक सेवा से जुड़ी चीजें और दवाइयां बनाती हैं.
कुछ लोग दोपहिया वाहन पर पीछे सवारी बैठाने की अनुमति है या नहीं इसके बारे में पूछ रहे हैं.
एक यूजर चिराग जानी ने ट्वीट कर पूछा है कि उन्हें मेडिकल टेस्ट करवाने जाना है तो उन्हें किस कलर का स्टीकर लेना होगा. उन्होंने ने ही यह भी पूछा है कि क्या दोपहिया वाहन पर पीछे सवारी बैठाई जा सकती है.
इस पर मुंबई पुलिस ने जवाब दिया है कि मेडिकल सर्विस के लिए रेड कलर का इमर्जेंसी स्टीकर लेना होगा.इसी तरह ई-कॉमर्स और कूरियर कंपनी से जुड़े लोगों को किस कलर के स्टीकर की जरूरत पड़ेगी. मुंबई पुलिस ने बताया कि इसके लिए येलो स्टीकर की जरूरत है.
इसी तरह एक अन्य यूजर गोपन किशनानी से पूछा कि उन्हें अपने माता-पिता को वैक्सीन लगवाने जाने है. उन्हें किस रंग का स्टीकर चाहिए. मुंबई पुलिस ने जवाब दिया कि आपको रेड कलर का स्टीकर चाहिए.