Home Crime मुंबई में बड़ा हादसा टला, 50 कोरोना मरीजों की बची जान

मुंबई में बड़ा हादसा टला, 50 कोरोना मरीजों की बची जान

45
0

मुंबई, नासिक में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत के बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित हिंदू महासभा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। लेकिन बीएमसी प्रशासन ने सवा घंटे में ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध करा दिए।
हिंदू महासभा अस्पताल के डॉक्टरों ने बीएमसी प्रशासन को बुधवार शाम 5 बजे के करीब बताया कि हमारे पास शाम 6:30 बजे तक के लिए ही ऑक्सीजन मौजूद है जो मरीजों को मुहैया करा सकेंगे। इस सूचना के बाद बीएमसी प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने बिना देर किए पहल की जिससे मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई में कोई व्यवधान नहीं आया, और बड़ा हादसा टल गया। इस अस्पताल में कुल 61 कोरोना मरीज भर्ती हैं। उसमें से 50 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं और 11 का इलाज वेंटिलेटर पर हो रहा है।