Home Crime अनधिकृत शॉर्टकट रास्ता बन गया गंदगी और बीमारियों का केंद्र

अनधिकृत शॉर्टकट रास्ता बन गया गंदगी और बीमारियों का केंद्र

10
0

मुंबई : मुंबई के जोगेश्वरी के एक इलाके में वर्षों से जारी जमीन विवाद के चलते खाली पड़ी जमीन पर एक अनधिकृत शॉर्टकट रास्ता बन गया है। यह रास्ता स्वामी विवेकानंद रोड पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक से बचने का जरिया बन चुका है, जिससे लोगों को लगभग १ घंटे की बचत होती है। लेकिन इस ‘सहूलियत’ की कीमत स्थानीय नागरिक गंदगी, बीमारी और अपमान के रूप में चुका रहे हैं। यह रास्ता अब कचरे, कीचड़, मलबे और खुले में शौच का केंद्र बन गया है। सड़क के किनारे बनी दीवारें नशा करने और गंदगी पैâलाने वालों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुकी हैं। आस-पास के निर्माण स्थलों से आई जूट की बोरियों में भरा मलबा हर तरफ बिखरा पड़ा है।
बारिश के मौसम में यह कचरा और मिट्टी मिलकर बदबूदार दलदल में बदल जाते हैं, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। गाड़ियां फंस जाती हैं और यात्रियों को उतरकर धक्का लगाना पड़ता है। कुछ सवारियां तो किराया तक नहीं देतीं। स्थानीय लोग कई बार मनपा से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ टूटी नालियों पर ढक्कन लगाना ही सुधार कार्य के नाम पर हुआ है। लोग पूछ रहे हैं, ‘क्या हमें यूं ही गंदगी और बीमारियों के बीच जीना होगा?’
स्वास्थ्य जोखिम, मच्छरों का प्रकोप और बच्चों की बीमारियां अब आम हो चुकी हैं। लोग कहते हैं कि अब रिश्तेदारों को बुलाने में शर्म आती है। प्रशासन से संपर्क करने के बाद भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला। सवाल यह है कि जब नागरिक अपना काम कर रहे हैं तो क्या प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा?