मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। इस बीच आईपीएस अफसर परमबीर सिंह ने दावा किया है कि एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से बयान बदलने के लिए कहा था। प्रवर्तन निदेशालय के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर ने आरोप लगाया कि जेल में वाजे पर दबाव बनाया गया था कि वो अपना बयान बदल लें।
बता दें कि सचिन वाजे को साल 2021 में पुलिस बस से निलंबित कर दिया गया है। पिछले साल दिसंबर के महीने में सचिन वाजे ने जांच आयोग के सामने देशमुख को किसी भी तरह का पेमेंट देने से इनकार किया था। सचिन वाजे ने देशमुख के लिए किसी बार से पैसा वसूली करने की बात से भी इनकार कर दिया था।
जस्टिस (रिटायर्ड) के यू चांदीवाल आयोग परमबीर सिंह द्वारा देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है। देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई और ईडी भी इस मामले में अलग से जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय को दिये गये अपने बयान में परमबीर सिंह ने कहा, ‘मुझे सूत्रों से पता चला कि अनिल देशमुख ने 30 नवबंर, 2021 को चांदीवाल आयोग के कार्यालय में सचिन वाजे से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सचिन वाजे से कहा था कि वो अपना बयान वापस ले लें।’
परमबीर सिंह ने वाजे और देशमुख के बीच उस बिल्डिंग में बैठक होने की बात कही है जिस बिल्डिंग में आयोग इस मामले की सुनवाई कर रहा है। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि वाजे पर जेल में दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं बयान बदलने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और यहां तक कि कपड़े उतारकर उनकी जांच भी की जाती है।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


