मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को कहा कि, राज्य में 19 फरवरी को शिव जयंती समारोह में 500 लोग शामिल हो सकते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर यह समारोह मनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र में कोरोना से बने हालात अब बेहतर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सरकार ने कई पाबंदियों में पिछले दिनों छूट भी दी है। ऐसे में मुंबई में भी और ढील देने की प्लानिंग की जा रही है। पिछले दिनों मुंबई की मेयर मुंबई में लगीं पाबंदियों में और भी ढील देने की बात कही थी। उन्होंने मुंबई में फरवरी के अंत तक पूरी तरह से अनलॉक करने की बात कही थी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस सिलसिले में राज्य के गृह विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बयान के अनुसार, ठाकरे ने लोगों से 17वीं सदी के मराठा शासक की जयंती जन-स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन करते हुए मनाने का अनुरोध किया।





Users Today : 9
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 872
Users This Month : 356
Users This Year : 9306
Total Users : 70513
Views Today : 10
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 549
Views Last 30 days : 1135
Views This Month : 494
Views This Year : 10531
Total views : 106554
Who's Online : 1


