मुंबई : 23 साल की एक लड़की लापता है। नाम है नेहा काहर और 18 नवंबर 2020 से उनके घर वालों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार का आरोप है कि उनका अपहरण एक लोकल गुंडे ने किया है।
चेतन शेट्टी लापता लड़की नेहा के एक रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस दावा कर रही है कि लड़की सही सलामत है। लेकिन उन्होंने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि अगर नेहा ठीक-ठाक हैं तो वे उनसे बात क्यों नहीं कर पा रहे। उनके अनुसार पुलिस ने अभी तक गुंडे का भी पता नहीं लगाया है।
लापता लड़की के रिश्तेदारों के अनुसार, 18 नवंबर 2020 को वह अपना लैपटॉप बैग और अन्य चीजें लेकर ऑफिस के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। वे 18 तारीख को ही पुलिस में शिकायत दर्ज करने गए लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया।





Users Today : 2
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 112
Users This Year : 2894
Total Users : 64101
Views Today : 3
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 77
Views Last 30 days : 377
Views This Month : 146
Views This Year : 3461
Total views : 99484
Who's Online : 0


