मुंबई: मुंबई का एक सदी पुराना चर्चित एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) गुरुवार से दो साल तक के लिए अब बंद रहेगा। क्योंकि इसका नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। देश की आर्थिक राजधानी के पूर्वी और पश्विमी हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्कों में से एक यह पुल मध्य मुंबई में परेल और प्रभादेवी इलाकों को जोड़ता है। इस पुल का पुनर्निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ‘सेवरी वर्ली एलीवेटेड कनेक्टर परियोजना’ के तहत किया जा रहा है। पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने से इसे ध्वस्त करना आसान हो जाएगा। इस आरओबी के बंद होने से खासकर दादर, लोअर परेल, करी रोड और भारतमाता इलाके में यातायात जाम हो सकता है। मुंबई यातायात पुलिस ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की और जनता से यातायात व्यवस्था संबंधित आपत्तियां मांगी हैं। लोग 13 अप्रैल तक अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते है। मौजूदा एल्फिन्स्टन आरओबी 13 मीटर चौड़ा है।
कब शुरू होगा ब्रिज गिराने का काम?
एल्फिंस्टन ब्रिज दो सालों के लिए बंद रहेगा और ट्रैफिक में उसी के अनुसार परिवर्तन किया जाएगा। चूंकि इस पुनर्निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक में भारी भीड़भाड़ पैदा होगी। इसलिए पुल को ध्वस्त करने के लिए 13 अप्रैल तक नोटिस मांगे गए हैं। बताया गया है कि यदि 13 अप्रैल तक लोगों ने आपत्ति नहीं जताई तो 15 अप्रैल तक ट्रैफिक बंद कर ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


