मुंबई/पुणे/नागपुर. महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों के लिए होने वाला चुनाव राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और विपक्षी दल भाजपा के लिए सम्मान की लड़ाई बन गया है. तीन स्नातक सीटों, दो शिक्षक और एक स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा. मतगणना बृहस्पतिवार को होगी.
कोरोना वायरस महामारी के बीच हाल ही में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरी कर चुकी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार चुनाव जीतने के लिए पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है, जिसमें शिवसेना, कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल और प्रवीण दारेकर जैसे वरिष्ठ नेता इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
कांग्रेस तीन सीटों पर मैदान में है, जबकि शिवसेना एक और एनसीपी के दो उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
विपक्ष कोरोना वायरस महामारी से निपटने, लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक हालात और भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की वजह से परेशानी उठा रहे किसानों के मुद्दों पर एमवीए सरकार को घेर रहा है.
पुणे संभाग स्नातक सीट, नागपुर संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग शिक्षक सीट और धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा.
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने डाला वोट
परिषद की 6 सीटों के लिए आज मंगलवार को वोटिंग हो रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज सुबह-सुबह नागपुर संभाग की स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतदान किया है.
विधान परिषद चुनाव के स्नातक कोटे की नागपुर सीट पर बीजेपी के उम्मीद संदीप जोशी मैदान में हैं. वह नागपुर के मेयर भी हैं. जोशी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीबी हैं. जबकि कांग्रेस के उम्मीद अभिजीत वंजारी हैं.
नागपुर स्नातक सीट के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई हैं और यह शाम 5 बजे तक चलेगी. नागपुर संभाग में कुल 2 लाख 6 हजार वोटर हैं.
बता दें कि पुणे संभाग स्नातक सीट, नागपुर संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग शिक्षक सीट और धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए आज मंगलवार को मतदान चल रहा है.
पुणे संभाग स्नातक सीट, नागपुर संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग शिक्षक सीट और धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए वोटिंग चल रही है. इनमें से धुले-नंदूरबार सीट इसके निवर्तमान विधान परिषद सदस्य अंबरीश पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के चलते रिक्त हुई है, जबकि अन्य पांच सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा हो चुका है.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 7
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 104
Views Last 30 days : 390
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


