मुंबई : शिवनेरी किले पर कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में शिवजन्मोत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा लड़ी गई सभी लड़ाइयों में उन्होंने दुश्मन को पराजित किया। उनकी ढाल-तलवार आज नहीं है लेकिन कोरोना जैसे शत्रु से लड़ते समय मास्क आपकी ढाल है, यह मत भूलो। कोरोना से लड़ते हुए हमें यह प्रेरणा और दृढ़ता मिल रही है। हम सभी को जोड़नेवाले शिवराय हैं। संपूर्ण विश्व में शिवराय का तेज पैâलाएंगे, ऐसा कहते हुए उन्होंने पुरस्कार प्राप्त शिवभक्तों का अभिनंदन किया।
हममें से प्रत्येक के दिल में छत्रपति शिवाजी महाराज का अटल स्थान है। हर अच्छे काम में, शिवराय का स्मरण अनजाने में अपने आप होता रहता है। अभी वातावरण अच्छा है लेकिन मुंह पर मास्क है क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज देवता हैं, उनके पास लड़ने के लिए तलवार पकड़ने की हिम्मत थी। कोरोना से लड़ते हुए हमें यह प्रेरणा और दृढ़ता मिलती है। हम सभी को जोड़नेवाले शिवराय हैं, ऐसा गौरवोद्गार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संपूर्ण विश्व में शिवराय के तेज को पैâलाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कही।
इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, सांसद छत्रपति संभाजीराजे, सांसद डॉ.अमोल कोल्हे, विधायक अतुल बेनके, विधायक विनायक मेटे, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला पानसरे, मराठा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय घोगरे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवनेरी पर आने का यह दूसरा वर्ष है। यह सम्मान शिवराय के आशीर्वाद और आप सभी के प्रेम ने दिया है। मन, हृदय से शिवराय को पैâलाएंगे, ऐसा उन्होंने कहा। हर अच्छा काम शिवराय के स्मरण के साथ अनजाने में होता रहता है। अभी वातावरण अच्छा है परंतु मुंह पर मास्क है, कोरोना से अपनी लड़ाई शुरू है।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, महाराष्ट्र की भूमि में जन्म लेनेवाले सभी लोगों के आशा-आकांक्षाओं और स्वप्नपूर्ति की जयंती है। छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ स्वराज्य के लिए लड़े हर सैनिकों (मावले) के शौर्य की, त्याग की जयंती है। छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे युगपुरुष का महाराष्ट्र की भूमि में जन्म हुआ और उन्हें आदर्श माननेवाले करोड़ों युवा आज भी गांव-गांव में महाराष्ट्र की अस्मिता को जागृत रखे हुए हैं। इस अवसर पर सांसद छत्रपति संभाजीराजे ने भी अपनी बात रखी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


