मुंबई : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली से दिल्ली के बीच हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारियों के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने भी 29 अप्रैल से मुंबई और चार मई से बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए अपना शेड्यूल जारी करने के साथ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से इसकी अनुमति जारी करने के लिए आवेदन कर दिया है।
लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली तक हवाई सेवा शुरू होना तय हो चुका है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी एलाइंस एयरलाइंस ने वायुसेना मुख्यालय से आठ मार्च से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अनुमति भी मांगी है। अब निजी कंपनी इंडिगो ने भी बरेली से अपनी हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडिगो की ओर से शुक्रवार को ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई को दिए गए प्रस्ताव में 29 अप्रैल से मुंबई और चार मई से बंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू करने का जिक्र किया है।
इंडिगो ने दिल्ली स्थित एएआई मुख्यालय से अपने शेड्यूल के मुताबिक दोनों मुंबई और बंगलुरु के लिए सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी है। कंपनी ने कहा है कि हवाई सेवा की अनुमति मिलते ही समयसारिणी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद उसे वायुसेना से भी अनुमति लेनी होगी।
बरेली से मुंबई-बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू होने की फिलहाल कोई चर्चा नहीं थी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर दक्षिण भारत, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज जैसे शहरों के लिए बरेली एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि इसी के बाद दिल्ली-बरेली उड़ान का शेड्यूल जारी हो गया।
दो दिन बाद ही इंडिगो ने भी अपना प्रस्ताव सौंप दिया। इंडिगो एयरलाइंस के आने से बरेली एयरपोर्ट का महत्व बढ़ जाएगा। मुंबई-बंगलूरू के लिए सेवाएं शुरू होने से औद्योगिक, स्वास्थ्य और शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जानकार लोगों का मानना है कि मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा बरेली के लिए वरदान साबित होगी।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


