Home Crime महिला से 50 लाख की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त

महिला से 50 लाख की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त

82
0

मुंबई : पुलिस ने एक 26 वर्षीय महिला से 50 लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित मेफेड्रोन दवा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने एक जाल बिछाया। सेल ने रविवार दोपहर में उपनगरीय कुर्ला में एलबीएस मार्ग पर महिला ड्रग पेडलर को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला से 503 ग्राम से अधिक प्रतिबंधित मेफेड्रोन दवा जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार करीब 50.30 लाख रुपये से अधिक है।