दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में नौकरी दिलाने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों के नाम पर मानव तस्करी गिरोह चलाने में कथित संलिप्तता के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड के खूंटी के रहने वाल गोपाल उरांव (28) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। उरांव पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके पन्ना लाल महतो का करीबी है और मानव तस्करी गिरोह में सक्रिय रहा है।
पिछले साल 19 जुलाई को खूंटी में आईपीसी और बंधुआ मजदूर प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया था। एनआईए ने चार मार्च को इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों के नाम पर यह रैकेट चला रहे थे।
एनआईए अधिकारी के अनुसार, वे दिल्ली और आसपास के राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने झारखंड से गरीब तथा नाबालिग लड़के और लड़कियों को लाते थे, लेकिन उन्हें पैसा नहीं देते थे। उरांव इस उत्पीड़क काम में उनकी मदद करता था। अधिकारी ने कहा कि झारखंड के चार जिलों पाकुड़, साहिबगंज, गुमला और खूंटी में स्थित गिरोह के सदस्यों के रिहाइशी ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अपराध से संबंधित कई दस्तावेज, रेल टिकट और मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


