कल्याण। गणेशोत्सव तथा विसर्जन की तैयारी कल्याण-डोंबिवली मनपा द्वारा पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को मनपा आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगड़े ने मनपा के प्रमुख विसर्जन स्थल दुर्गाणी स्थित गणेश घाट की व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल तथा शहर अभियंता सपना कोली देवनपल्ली भी उपस्थित थीं। बता दें कि गणेश घाट पर कोनगांव, उल्हासनगर तथा कल्याण की बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है, जिसके कारण यहां बड़ी संख्या में भीड़भाड़ रहती है। जिसके कारण यहां पर व्यवस्था को सुचारू रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, विसर्जन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए छोटे गणपति के लिए कृत्रिम तालाब की व्यवस्था की गई है इस परिसर में आवागमन सुचारू हो इसके लिए आने जाने के अलग रास्ते बनाए गए हैं, वहीं भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। वहीं पार्किंग के लिए भी स्थान सुरक्षित रखा गया है। दुर्गा माता चौक से दुर्गाणी गणेश घाट परिसर तक बिजली विभाग के द्वारा मनपा नें ३ जनरेटर, १००० वाट के १२० हैलोजन, १२ सीसीटीवी, प्रकाश टॉवर तथा साउंड सिस्टम की भी व्यवस्था की है। निर्माण विभाग की तरफ से मूर्तियों को लाने व वापस जाने के लिए अलग रोड़, मंडप, कुर्सी, टेबल तथा पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


