Home Crime झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से डिलीवरी के दौरान एक...

झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की गई जान

78
0

कासगंज: शहर के एक झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. मृतक के पति ने झोला छाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. घटना के बाद महिला डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम को भेजा है. फरार डॉक्टर की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी की है. कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के रानीअवन्ति बाई नगर स्थित एक क्लीनिक का यह मामला है.
कोतवाली सहावर क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी भगवानदास ने कहा, ”मैंने अपनी पत्नी पूनम को डिलीवरी के लिए कल सहावर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन सरकारी डॉक्टर कुमकुम ने बताया कि तुम्हारी पत्नी की हालत ज्यादा खराब है इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकती हूं तब मैंने कहा कि मैं गरीब किसान हूं और मेरी औकात इतनी नहीं है कि में किसी प्राइवेट अस्पताल में दिखा सकूं आप मेरी पत्नी का सरकारी अस्पताल में रेफर कर दीजिए तभी सहावर सरकारी अस्पताल के एक कंपाउंडर ने मुझसे कहा कि तुम अपनी पत्नी को वीना राजपूत के यहां ले जाओ. यह अस्पताल से कुछ दूरी पर ही है और मेरे गांव की आशा मंजू ने भी मुझ पर जोर डाला तो में अपनी पत्नी को डॉक्टर वीना राजपूत के यहां ले आया”
मृतक के पति ने कहा, ”मैंने उसको भर्ती करा दिया वीना ने मेरी पत्नी पूनम की डिलिवरी की तो उसका एक लड़का पैदा हुआ और मेरी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी जब मैंने कहा तो मुझसे महिला डॉक्टर ने कहा घबराने की कोई बात नहीं है ठीक हो जाएंगी. जब ज्यादा ब्लीडिंग हुई तो फिर मैंने इसके बारे में पूछा तो महिला डॉक्टर पीछे के दरबाजे से फरार हो गई और मेरी पत्नी की मौत हो गई. जिसकी सूचना हम लोगों ने थाने में दी मोके पर पहुंची सहावर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया और फरार महिला डॉक्टर की तलाश में पुलिस जुट गई.”