सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 14वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। आज यानी रविवार को दिल्ली में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई और जयपुर में पेट्रोल अब 90 रुपये के पार चला गया है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपये 41 पैसे हो गई है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 73 रुपये 61 पैसे खर्च करने होंगे। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ा दिया था। नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक केंद्र सरकार ने इसमें नौ बार इजाफा किया। इससे कच्चे तेल की कीमतें गिरने का फायदा आम आदमी को नहीं मिला।
ऐसे दोगुना हो जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


