मुंबई : दशकों से कोई शहर अपने लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है, इसका अंदाजा शहरी अनुभव से लगाया जाता है। ऐसे में आईआईटी-बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने भारत के शहरों में रहने वाले लोगों की जीवन शैली की एक लिस्ट जारी की है। इसमें भारत में लैंगिक समानता का भी जिक्र किया गया है। इसके तहत चेन्नै को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में सबसे ऊपर रखा गया है, जबकि बिहार के पटना शहर को सबसे कम अनुकूल बताया गया है।
लाइफ स्टाइल की बात करें तो कुल मिलाकर 14 शहरों की लिस्ट में मुंबई सबसे ऊपर है। इसके बाद दिल्ली, कोलकाता और चेन्नै का नंबर आता है। वहीं लैंगिक समानता की बात करें तो केवल चेन्नै, कोलकाता और मुंबई औसत स्कोर से आगे हैं, जबकि इंदौर, जयपुर और पटना औसत से नीचे हैं।
जयपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर सबसे अधिक
एल्सेवियर पत्रिका में छापे एक लेख में कहा गया है, ‘महिलाएं शहरों का अलग तरह से अनुभव करती हैं। स्थायी शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की जरूरतों को पूरा करना आवश्यक हो जाता है।’ रिसर्च में पाया गया कि जयपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर सबसे अधिक है, वहीं चेन्नै में सबसे कम है।
पुरुषों और महिलाओं के बीच साक्षरता दर में अंतर कोलकाता में सबसे कम
रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों और महिलाओं के बीच साक्षरता दर में अंतर जयपुर में सबसे अधिक (13.2%) और कोलकाता में सबसे कम (5.4%) है। महिलाओं के लिए बेरोजगारी दर पटना में सबसे अधिक है। यह शहरी औसत 73 के चार गुना से अधिक है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


