नई मुंबई, नई मुंबई में लॉकडाउन के बाद से आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसका ग्राफ चढ़ गया है। हालांकि नई मुंबई पुलिस ने कई बड़े-बड़े मामलों को सुलझाया है। नई मुंबई पुलिस आयुक्त बिपीन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक हम लगभग ७५ प्रतिशत मामलों में कार्रवाई करने में सफल रहे हैं। हाल ही में लगभग ४ सौ करोड़ रुपए का ड्रग बरामद किया गया था। कई बड़े और कुख्यात आरोपियों को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम काफी मेहनत कर रही है, ताकि शहर में चेन स्नैचिंग, रॉबरी और स्ट्रीट क्राइम को रोका जा सके। शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है। हमने महानगर पालिका और सिडको से मांग की थी कि पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराएं। शहर को ट्रक टर्मिनल की आवश्यकता है। अगर सही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तो इस शहर को ट्रैफिक की समस्या से भी निजात दिलाई जा सकती है। आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शहर में शांति स्थापित करने का संकल्प भी दोहराया।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 367
Views This Month : 179
Views This Year : 3494
Total views : 99517
Who's Online : 0


