मुंबई : डिजिटल एज में टिकटों की कालाबाजारी भी नए तरीकों से हो रही है। कई बार सोशल मीडिया के जरिए गोरखधंधा चलता है। रोज नए सॉफ्टवेयर डिवेलप हो रहे हैं। इन तमाम तरीकों पर नकेल कसने के लिए अब मध्य रेलवे ने नया आईटी सेल और स्किल डिवेलपमेंट सेंटर शुरू किया है। सोमवार को इसका उद्घाटन मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने किया। इस दौरान मध्य रेलवे के प्रमुख सुरक्षा आयुक्त अतुल पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पिछले कुछ साल में इंटरनेट के जरिए टिकटों की बुकिंग बढ़ने के साथ ही टाउटिंग और टिकट फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ी हैं। नए आईटी सेल में प्रबल नाम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसे मार्केट के एक्सपर्ट्स ने बनाया है। इस सॉफ्टवेयर से अपराधियों का कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर), सब्सक्राइब डिटेल रिकॉर्ड (एसडीआर) उनके वित्तीय लेन-देन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम होगा। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के जरिए अपराध पर नजर रखी जाएगी। मार्केट में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए बेचे जा रहे सॉफ्टवेयर इत्यादि पर नजर रखी जाएगी। इससे अपराधियों पर नकेल कसने में आसानी होगी और आम यात्री ठगे जाने से बचेंगे।
मध्य रेलवे द्वारा आईटी सेल के साथ ही विभागीय कार्यों के लिए स्टाफ का स्किल डिवेलपमेंट भी इस सेंटर के जरिए होगा। रेलवे में चल रहे ई-प्रॉजेक्ट्स की ट्रेनिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम, आरपीएफ सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम, आरपीएफ बैरक मैनेजमेंट सिस्टम, ई सुविधा और सुरक्षा हेल्पलाइन 182 की ट्रेनिंग इनसे जुड़े स्टाफ हो दी जाएगी। सुरक्षाकर्मियों को वेब, सोशल मीडिया इत्यादि पर ई पेट्रोलिंग करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, मध्य रेलवे निंजा नाम के ड्रोन की देख-रेख के लिए इस्तेमाल करेगी। इस ड्रोन के उपलब्ध डेटा का एनालिसिस भी इन सेंटर में किया जाएगा।
मध्य रेलवे सुरक्षा बल के कुछ अधिकारी आईआईटी बैकग्राउंड से हैं। इसके अलावा, मार्केट से कुछ एक्सपर्ट्स का सहयोग लेकर अपराध को सुलझाने में और स्टाफ को ट्रेंड करने का काम इन सेंटर में किया जाएगा। मध्य रेलवे के अनुसार, इसके लिए पेशेवर लोगों को काम पर रखा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि 80 फीसद काम आईटी के माध्यम से हो रहा है, ऐसे में साइबर अटैक इत्यादि से बचने की तैयारी भी करनी होगी। आईटी सेल का गठन इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


