Home Crime मुंबई की सड़कों पर रात में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने...

मुंबई की सड़कों पर रात में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

176
0

मुंबई, कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए शहर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक धारा 144 भी लगाई गई है। ताकि लोग एक जगह भीड़ इकठा न कर सकें। यह तस्वीरें मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे की हैं। जहां देर रात मुंबई पुलिस नाकाबंदी लगाकर हर आने जाने वालों से पूछताछ करती दिखाई दी। लोगों से पूछा जा रहा था कि इतनी रात में कहां जा रहे हो या फिर कहां से आ रहे हो, खास कर बाइकरों का लाइसेंस चेक किया जा रहा था। अगर पुलिस को लगता था कि उनका घर से बाहर निकलने का वजह सही है तो उन लोगों को जाने दिया जा रहा था। लेकिन अगर कोई बेवजह घूम रहा तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही थी। साथ ही पुलिस लोगों को हिदायत भी दे रही थी कि बेवजह घर से बाहर न निकले, शहर में नाईट कर्फ्यू लगा हुआ है।