Home Crime घाटकोपर की एक कंपनी में गैस रिसाव, एक की मौत, दो घायल

घाटकोपर की एक कंपनी में गैस रिसाव, एक की मौत, दो घायल

44
0

मुंबई, घाटकोपर इलाके में स्थित एक केमिकल कंपनी में सोमवार सुबह टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव होने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना घाटकोपर वेस्ट में कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट की एक कंपनी में हुई है। इंडस्ट्रियल एस्टेट में मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड गैस के रिसाव के बाद तीन मजदूरों के दम घुटने की खबर प्रशासन को मिली थी। जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पहुंचे के बाद डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित किया और दो अन्य का इलाज किया जारी है।
बीएमसी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग पहुंचा और राहत कार्य में जुट गया।