मुंबईः मुंबई के मटका किंग सुरेश भगत की हत्या के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और हत्या की साजिश का खुलासा किया है. क्राइम ब्रांच ने सुरेश भगत के भाई विनोद भगत की उस साजिश को बेनकाब कर दिया, जिसके तहत वो अपने भाई की हत्या की आरोपी अपनी भाभी जया भगत और उसकी बहन को खत्म करना चाहता था. इस काम के लिए विनोद ने 60 लाख रुपये की सुपारी दी थी.
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक विनोद भगत उन प्रमुख अभियुक्तों में से एक हैं, जिन्होंने जया भगत और उसकी बहन की हत्या के लिए सुपारी दी थी. दरअसल, जया भगत पर अपने पति सुरेश भगत को मारने का आरोप है. सुरेश भगत को मटका किंग भी कहा जाता था. वो मायानगरी में मटका जुआ का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाता था. मुंबई और आस-पास के इलाकों में उसका काम चलता था. सुरेश भगत को इसीलिए लोग मटका किंग कहते थे.
जया भगत हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आई थी. इन दिनों वो अपनी बहन के साथ घाटकोपर में रह रही थी. उन दोनों की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद क्राइम ब्रांच ने कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं. जबकि छठा आरोपी अभी फरार है.
गौरतलब है कि मटका किंग के नाम से कुख्यात सुरेश भगत की मौत जून 2008 में हुई थी. मुंबई के अलीबाग पेन रोड पर एक ट्रक उनकी SUV कार से टकरा गया था. सुरेश भगत की मौत के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद उसकी पत्नी जया भगत और हितेश भगत सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था.
असल में विनोद भगत ने अपने भाई सुरेश भगत की हत्या में आरोपी अपनी भाभी जया भगत और उसकी बहन की हत्या के लिए 60 लाख रुपये की सुपारी दी थी. लेकिन क्राइम ब्रांच ने इस मामले का खुलासा कर उनकी साजिश को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया.





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


