Home Crime मुंबई : महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

72
0

मुंबई : महिला से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ठाणे की क्राइम ब्रांच के सहयोग से चम्पावत पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, बीते दिनों पाटी थाने में एक उसी ब्लॉक के एक गांव की महिला ने ग्राम कोटना निवासी दीपक सिंह पुत्र नैन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि दीपक ने दो साल पूर्व डेढ़ साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसी दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। तब से वह दीपक महिला को लगातार फोन पर ब्लैकमेल करता रहता था। उसके बाद महिला ने दीपक का फोन रीसिव करना छोड़ दिया था। इससे झल्लाए दीपक ने बीते दिनों उस महिला के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए थे।
इस मामले की जांच चम्पावत कोतवाल धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई थी। सर्विलांस जांच में दीपक की लोकेशन मुंबई में मिली। इसी को देखते हुए बीते दिनों एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी गई थी। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर चम्पावत पुलिस ने उसे मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद मुंबई कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर मंगलवार रात दीपक को चम्पावत लाया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया गया है। यहां से जाने के बाद आरोप मुंबई में प्राइवेट जॉब कर रहा था। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुरेंद्र खड़ायत, कांस्टेबल गिरीश पाटनी और पूरन आर्या शामिल रहे।